पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों अपने शो को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में गायक और गीतकार का चंडीगढ़ के पीयू में एक शो होना था, जिसे रद्द कर दिया गया है। शो रद्द होने का कारण लोगों की ज्यादा भीड़ बताई जा रही है, क्योंकि यूनिवर्सिटी के अंदर और बाहर भारी जाम लग गया था।
Related Posts
इस संबंध में ढिल्लों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ स्टोरीज भी पोस्ट की हैं, जिसमें वह अपने फैंस को बता रहे हैं कि इंतजामों की कमी के कारण शो रद्द कर दिया गया है और प्रशासन ने बेहतर इंतजामों के साथ शो को दोबारा करवाने के लिए कहा है। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी, जल्द ही फिर मिलेंगे।”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.