Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad Durga Puja 2026: जिला प्रशासन की सख्त तैयारी, पंडालों के लिए एनओसी और डीजे पर पूरी तरह प्रति... PM Modi 25 Glorious Years: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, देश भर के दिग्गजों ने दी शुभकामनाए... India Alliance Protest: बिना अनुमति प्रवेश और धरने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज, इमरान मसूद... Delhi Traffic Advisory: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में कई रास्तों पर प्रतिबंध, इन मार्गों... Ranchi Municipal Corporation: पेड़ों की छंटाई और पथ-बत्ती मरम्मत के लिए खरीदी गईं आधुनिक मशीनें, जयप... Ujjain Latest News: आरएसएस प्रचारक विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नम आंखो... Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी

इंदौर में युवती को आंख में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती कर भाग गए दोस्त

44

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक गोली कांड की घटना सामने आई है, गोली एक 24 वर्षीय युवती को लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक घायल युवती को अस्पताल में छोड़कर भाग गए हैं। जिसके बाद डाक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया और पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बारे में जानकारी ली।

एसीपी ने बताया की गोली युवती की आँख में लगी है और उसकी हालात फिलहाल गंभीर बनी हुई है,पुलिस के मुताबिक़ घायल युवती का नाम भावना है और वह मूलरूप से ग्वालियर की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रहकर अपनी पढाई कर रही है। संभावना है की देर रात किसी ने युवती पर जानलेवा हमला किया और गोली उसकी आंख पर लगी है।

इस दौरान युवती को अस्पताल छोड़कर फरार हुए युवकों की तलाश की जा रही है, फिलहाल पुलिस के द्वारा युवती के दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि सबसे पहले पुलिस उन युवकों की तलाश में जुटी हुई है जो युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में छोड़कर फरार हुए है, उनके गिरफ्तार होते ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.