Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
INDIA Bloc Protest Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राजघाट मार्च, राहुल-प्रियंका... Burhanpur Maratha Samaj Initiative: दहेज मुक्त शादियों की अनूठी पहल, बुरहानपुर में 24 से अधिक जोड़ों... Doodhi River Dam Protest: चावलपानी के 11 गांवों के आदिवासियों को मिला विस्थापन का नोटिस, जमीन देने स... MP Higher Education News: ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी में हंगामा, कुलसचिव को हटाने की मांग को लेकर ध... ओंकार प्रसाद दीक्षित बने टीम इंडिया के कप्तान: तुर्की में होने वाली वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स चैंपियनशिप... Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला

इंदौर में युवती को आंख में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती कर भाग गए दोस्त

45

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक गोली कांड की घटना सामने आई है, गोली एक 24 वर्षीय युवती को लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक घायल युवती को अस्पताल में छोड़कर भाग गए हैं। जिसके बाद डाक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया और पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बारे में जानकारी ली।

एसीपी ने बताया की गोली युवती की आँख में लगी है और उसकी हालात फिलहाल गंभीर बनी हुई है,पुलिस के मुताबिक़ घायल युवती का नाम भावना है और वह मूलरूप से ग्वालियर की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रहकर अपनी पढाई कर रही है। संभावना है की देर रात किसी ने युवती पर जानलेवा हमला किया और गोली उसकी आंख पर लगी है।

इस दौरान युवती को अस्पताल छोड़कर फरार हुए युवकों की तलाश की जा रही है, फिलहाल पुलिस के द्वारा युवती के दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि सबसे पहले पुलिस उन युवकों की तलाश में जुटी हुई है जो युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में छोड़कर फरार हुए है, उनके गिरफ्तार होते ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.