निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में रंग पंचमी पर एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, युवक की मौत हो गई है। यह घटना बुधवार रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र कुशवाहा नाम का युवक अपने घर के बाहर खड़ा था इस दौरान उस पर फायरिंग हो गई।
गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी कितने थे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है और आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.