Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

अनाज व्यापारी के साथ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े की चार लाख रुपये की लूट

40

अजमेरा। नगर के अनाज व्यापारी के साथ दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों द्वारा चार लाख रुपये की लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनाज व्यापारी अपने सहयोगी के साथ बाइक से बलेड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मवड़ीपाड़ा फाटा पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। इससे अनाज व्यापारी व उनके सहयोगी को गंभीर चोट आई है।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। अमझेरा के अनाज व्यापारी राजकुमार (अप्पू) पुत्र गोपाल राठौड़ अपने सहयोगी जितेंद्र पुत्र मदन मोहनिया के साथ बलेड़ी का साप्ताहिक हाट बाजार करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश लूटपाट कर उनके बैग में रखे करीब चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित राजकुमार राठौड़ ने बताया कि मवड़ीपाड़ा फाटा पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे और उनका सहयोगी गिर गए। बदमाशों के हाथ में फालिया सहित अन्य हथियार थे। बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में करीब चार लाख रुपये थे।

चेहरे और हाथ में आई चोट

बाइक से गिरने कारण राजकुमार राठौर और उनके सहयोगी जितेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अमझेरा के अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया। राजकुमार राठौर को इलाज के लिए धार रेफर किया गया। धार के निजी अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया, जहां उन्हें चेहरे और हाथ में टांके लगाए गए। थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने बताया कि अनाज व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना हुई है। जांच की जा रही है। बदमाशों का जल्द ही पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.