Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

बैरक नंबर-12… मेरठ की जेल के अंदर कैसे बीती मुस्कान की रात, पति की हत्या पर कही ये बात

14

सौरभ सिंह राजपूत मर्डर केस में कातिल पत्नी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला मेरठ जेल में बंद हैं. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. मुस्कान रस्तोगी को जब जेल ले जाया गया तो वो बिल्कुल खामोश थी. जेल अधिकारी की मानें तो मुस्कान चाहती थी कि उसकी बैरक साहिल के सामने हो. लेकिन ऐसा हो पाना संभव नहीं था. क्योंकि जेल मैनुअल के मुताबिक, महिला कैदी को पुरुष कैदी की बैरक से अलग रखा जाता है.

जेलर ने बताया- मुस्कान को बैरक नंबर-12 में रखा गया है. जबकि, साहिल को बैरक नंबर-18 में रखा गया है. जैसे ही मुस्कान को शाम 7 बजे जेल में डाला गया, उसके चेहरे के हाव-भाव बदल गए. वो पूरी रात सोई नहीं. उसने खाना भी नहीं खाया. रातभर बस करवटें बदलती रही. नींद तो उसकी आंखों में थी ही नहीं. कभी बैठती तो कभी उठकर टहलने लगती. जब मुस्कान को जेल ले जाया जा रहा था तो उसने बस यही कहा- मैंने जो कुछ किया, अच्छा नहीं किया. मुझे सौरभ का कत्ल नहीं करना चाहिए था.

15 टुकड़ों में काटा शव

मुस्कान ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते अपने पति सौरभ राजपूत को बेरहमी से मार डाला था. फिर शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में डाल उस पर सीमेंट का घोल मिला दिया. इसमें उसके बॉयफ्रेंड साहिल ने भी उसका साथ दिया.

वकीलों ने कर दी धुनाई

बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुस्कान और साहिल को मीडिया के सामने पेश किया. मुस्कान की मांग में सिंदूर था. वह नजरें झुकाए खड़ी थी. जब उससे सवाल किया गया- यह सिंदूर किसके नाम है? मुस्कान ने इस पर चुप्पी साधे रखी. इसके बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को कोर्ट में पेश करने ले गई. लेकिन कोर्ट के बाहर वकीलों ने दोनों को घेर लिया. दोनों की जमकर पिटाई की, साहिल के बाल खींचे और कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस बमुश्किल दोनों को बचाकर कोर्ट रूम ले गई. इसके बाद से मुस्कान की दहशत और बढ़ गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.