Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

उत्तराखंड का ये मंदिर बना वेडिंग डेस्टिनेशन, 4 महीने में हुईं 500 शादियां… इन नामी हस्तियों ने भी यहीं की है शादी

34

आज कल देश में डेस्टीनेशन वेडिंग का चलन बढ़ा है. देशभर के राज्यों में कई वेडिंग डेस्टीनेशन हैं, जहां प्रेमी जोड़े जाकर शादियां करते हैं. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक मंदिर है. इस मंदिर का नाम है त्रिजुगीनारायण. ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. बताया जाता है कि यहीं पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. अब ये मंदिर वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है.

यहां जोड़े संनातन रीति-रिवाजों से शादी करने के लिए आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब शादियों का सीजन होता है, तो यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां होती हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अवसरों पर कर चुके हैं. ये पीएम की ब्रांडिंग का ही असर है, जो त्रिजुगीनारायण मंदिर में नजर आ रहा है.

अप्रैल तक हो चुके हैं 500 विवाह

मंदिर में लोग देश-विदेश से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आ रहे हैं.इससे होटल कारोबारियों, पुजारियों, वेडिंग प्लानर, मांगल टीमों समेत अन्य लोगों को काम मिल रहा है. इलाके की एक वेडिंग प्लानर ने बताया कि सिंगापुर में काम करने वाली एक डॉक्टर सात मई को यहां शादी करने के लिए पहुंची हैं. इसके लिए 9 मई तक उन्होंने जीएमवीएन टीआरएच बुक किया है. इस साल अप्रैल माह तक ही यहां करीब 500 विवाह हुए हैं. वहीं पिछले साल यहां 600 विवाह हुए थे.

वैदिक परंपराओं से कराया जाता है विवाह

मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद ने बताया कि यहां आने वालों का वैदिक परंपराओं से विवाह कराया जाता है. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन किया जाता है. सात फेरों के लिए मंदिर परिसर में ही वेदी बनाई गई है. इसके बाद अखंड ज्योति के साथ पग फेरे होते हैं. माता-पिता या अभिभावकों मौजूद रहते हैं, तभी विवाह कराया जाता है. इसके अलावा अन्य सभी कार्यक्रम पास के होटल और रिजॉर्ट में आयोजित किए जाते हैं.

अब तक मंदिर में ये हस्तियां कर चुकी हैं शादी

बता दें कि अब तक त्रिजुगीनारायण मंदिर में इसरो के एक वैज्ञानिक, अभिनेत्री , कविता कौशिक, निकिता शर्मा, चित्रा शुक्ला गायक हंसराज रघुवंशी, यू-ट्यूबर आदर्श सुयाल, गढ़वाली लोक गायक सौरभ मैठाणी और कई हस्तियां विवाह कर चुकी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.