Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...

सीक्रेट न लगता हाथ तो बच जाता सौरभ? मेरठ मर्डर केस में नई कहानी आई सामने, मौत से पहले क्या था आखिरी शब्द

31

मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ सिंह राजपूत मर्डर केस में एक और पन्ना खुला है. इसके मुताबिक, सौरभ को मुस्कान के मोबाइल से पता चल गया था कि उसका साहिल के साथ अफेयर चल रहा है. बावजूद इसके वो मुस्कान को नहीं छोड़ना चाहता था. कारण था दोनों की बेटी पीहू. उसे पीहू के फ्यूचर की चिंता थी. इसलिए सौरभ नहीं चाहता था कि उनके तलाक का खामियाजा पीहू भुगते.

लेकिन साहिल के प्यार में अंधी मुस्कान ने तो उसकी मौत की तारीख तक तय कर दी थी. मुस्कान ने सौरभ को प्रेमी साहिल की खातिर बेरहमी से मार डाला. फिर उसकी लाश के 50 टुकड़े किए. एक प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल उसमें भर दिया.

मामला ब्रह्मपुरी इलाके का है. सामने आया है कि पांच साल की बेटी पीहू की खातिर तलाक न देने की जिद सौरभ को भारी पड़ गई. हत्या वाले दिन मुस्कान उससे तलाक मांग रही थी. सौरभ उसे बेटी के भविष्य की दुहाई देता रहा, लेकिन वो नहीं पिघली. इसके बाद दोनों ने मिलकर सौरभ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. दर्द से तड़पते सौरभ ने कहा, ‘मुझे मत मारो, मैं तलाक दे दूंगा’ लेकिन दोनों ने कोई रहम नहीं किया और उसकी हत्या कर डाली.

सिगरेट में ड्रग्स मिलाकर पी

हत्या से पहले मुस्कान और साहिल ने नशे की हालत में सिगरेट में ड्रग्स मिलाकर पी. वारदात के बाद शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया और ऊपर से सीमेंट डालकर उसे सील कर दिया. रातभर में सीमेंट पत्थर जैसा सख्त हो गया. हत्या के बाद दोनों घर में ही आराम से सो गए, जबकि मासूम पीहू दूसरे कमरे में सो रही थी.

तलाक से इनकार के बाद रची गई साजिश

सौरभ जनवरी में लंदन से लौटे थे. मुस्कान ने उन्हें अपने प्रेम संबंध की जानकारी दी और तलाक की मांग की, लेकिन सौरभ ने बेटी के भविष्य की चिंता करते हुए मना कर दिया. इसी के बाद मुस्कान और साहिल ने उसकी हत्या की योजना बनाई. उन्होंने पहले से ही कबाड़ी बाजार से प्लास्टिक का ड्रम और झंडा चौक से सीमेंट खरीदा था, जिसे घर में आटा रखने के बहाने रख दिया गया.

ड्रम के अंदर पत्थर बन चुका था शव

हत्या के बाद जब बदबू फैलने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने ड्रम को ड्रिल मशीन से काटने की कोशिश की, लेकिन सीमेंट इतना सख्त हो चुका था कि वह नहीं कटा. आखिरकार, ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जहां दो मशीनों से सीमेंट को तोड़कर शव निकाला गया. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है.

बेटी के लिए फांसी की मांद कर रहे

वहीं, सौरभ के सास-ससुर भी अपनी बेटी की हरकत से निराश हैं. वो खुद बेटी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं. मुस्कान की मां ने कहा- हमें सौरभ से बहुत लगाव था. हमारा दामाद बहुत नेक इंसान था. हमारी बेटी कातिल है. उसका गुनाह माफ करने लायक नहीं है. अगर उसे फांसी की सजा न मिली तो हम ही उसे मार डालेंगे. साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत भी लगवाई थी. दोनों को फांसी होनी चाहिए. हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुस्कान ऐसी कोई हरकत करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.