Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ... Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ...

पेड़ काटते हुए 33 हजार केवी तार के संपर्क में आने से युवक की मौत, घंटों लटका रहा शव, प्रशासन की लापरवाही पर लोगों का फूटा गुस्सा

46

सीधी : सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत बार्ड-08 मधुरी कोठार के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल पाल की मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई। वह जगदीश तिवारी के खेत में बकरियों के लिए पत्तियां काटने पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव घंटों पेड़ पर लटका रहा, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और पुलिस की देरी के चलते शव को नीचे उतारने में लंबा समय लग गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत विभाग की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी। हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस दर्दनाक घटना के बाद लोग विद्युत विभाग पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाहियों के कारण निर्दोष लोगों की जान जाएगी।

घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि शव को कैसे उतारा जाए। पुलिस और प्रशासन की सुस्ती से लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। आखिरकार, जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी की टीम पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों की मांग है कि इस तरह के खतरनाक तारों को जल्द से जल्द सही किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.