Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु... Durg Crime News: दुर्ग जिला अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर भागी लेडी डॉन जसबीर कौर; 1 घंटे मे... Kanker Leopard Attack CCTV: कांकेर के रिहायशी इलाके टिकरापारा में घुसा तेंदुआ; कुत्ते पर हमले की घटन... Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में डीप डिप्रेशन का असर; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का... Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक...

फ्लैट से आ रही थी बदबू, पड़ोसी के कॉल पर पहुंची पुलिस… अंदर फंदे से लटक रहे थे भाई-बहन के शव

32

दिल्ली के दिलशाद गार्डन से भाई-बहन सुसाइड की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी, जब दरवाजा तोड़ कर पुलिस अंदर घुसी तो भाई और बहन दोनों की लाश फंदे से लटक रही थी. वीरेश और प्रीति बागपत के रहने वाले थे लेकिन कई साल से दिल्ली में ही रह रहे थे. आत्महत्या की वजहों का अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस टीम ने इसकी गुत्थी को सुलझाने के लिये जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, वीरेश और प्रीति दिलशाद गार्डन के D-409 फ्लैट में रह रहे थे. यहां दोनों साल 2021 से साथ रह रहे थे. तीन दिन का अखबार बाहर पड़ा मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीन दिन से कोई भी फ्लैट से बाहर नहीं निकला. इससे ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही दोनों ने आत्महत्या कर ली थी. रविवार सुबह जब दुर्गन्ध बहुत बढ़ गई तब पड़ोसी अशोक सिंह ने पुलिस को कॉल किया.

किसी से नहीं करते थे बात

वहीं पड़ोसी योगेश अरोड़ा ने बताया कि दोनों किसी से बातचीत नहीं करते थे. घर में ही रहते थे, दरवाजा बंद रहा करता था. किसी से जान पहचान नहीं थी. उन्होंने कहा कि हम लोग उनके नाम तक नहीं जानते थे. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बागपत से सीमापुरी थाने में दोनों मृतक के कुछ रिश्तेदार पहुंचे. जिन्होंने बताया कि दस बारह साल से वीरेश और प्रीति (चिंकी) अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क में नहीं थे.

माता-पिता की हो चुकी है मौत

बागपत से पहुंचे रिश्ते में दादा ने बातचीत में बताया कि किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं थी लेकिन पता नहीं क्या कारण होंगे. हमसे कभी कोई वास्ता नहीं रखा. 2011 में फौजी पिता की ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक से मौत हुई और उसके दस साल बाद 2021 में इनकी मां की मौत बीमारी से हो गई थी. पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी. पुलिस ने देखा कि अंदर दोनों के शव फंदे से लट रहे थे. हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.