फाजिल्का : पंजाब के जिला फाजिल्का की राधा स्वामी कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि राधा स्वामी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त महिला फाजिल्का में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर पर छापा मारा और घर से कई पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में लिया। उन्हें पुलिस वाहन में बिठाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.