Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पलकों को नेचुरली बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये होम रेमेडीज, नहीं पड़ेगी फेक आईलैशेस की जरूरत

13

पलके हमारे चेहरे का एक अहम हिस्सा होती हैं. सभी की पलकों का साइज अलग-अलग होता है. वहीं कुछ महिलाओं की पलके तो काफी हल्की होती हैं, जिसकी वजह से किसी पार्टी या वेडिंग फंक्शन में जाने के लिए उन्हें फेक आईलैशेस की जरूरत पड़ती है. ताकि उनका मेकअप और आंखें इंहेंस हो सके. लेकिन लंबे समय तक फेक आईलैशेस और एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने से नेचुरल पलकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी पलकें घनी और लंबी बनाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. ये न सिर्फ आपकी आईलैश ग्रोथ को बढ़ाएंगे, बल्कि पलकों को मजबूत और हेल्दी भी बनाएंगे. तो चलिए जानते हैं पलकों को लंबा और घना बनाने वाली कुछ ईजी होम रेमेडीज

1. कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में राइसिनोलिक एसिड और विटामिन E मौजूद होता है, जो पलकों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें घना बनाता है. अगर आप भी अपनी पलकों को घना बनाना चाहती हैं तो रात में सोने से पहले रुई या मस्कारा ब्रश की मदद से कैस्टर ऑयल को पलकों पर लगाएं और सो जाएं. सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें. लगातार 3-4 हफ्तों तक इस्तेमाल करने से फर्क दिखने लगेगा.

2. नारियल तेल

नारियल का तेल पलकों की नमी बनाए रखता है और उन्हें टूटने से बचाता है. अगर आप पलकों की मजबूती चाहती हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें. साफ उंगलियों या ब्रश से थोड़ा सा नारियल तेल पलकों पर लगाएं. रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें.

3. एलोवेरा जेल

पलकों को बढ़ाने के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा ऑप्शन है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन और मिनरल्स पलकों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं. इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और ब्रश की मदद से पलकों पर लगा. 20-25 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. रोजाना लगाने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे.

4. ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो पलकों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं. ग्रीन टी को ठंडा कर लें और रुई की मदद से पलकों पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. इसे लगाने के कुछ दिनों के बाद ही आपको अपनी पलकों में असर दिखने लगेगा.

5. विटामिन E ऑयल

विटामिन E ऑयल आईलैश हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और उन्हें जल्दी बढ़ाने में मदद करता है. अपनी पलकों को घना और लंबा बनाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए विटामिन E कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल निकालें इसे हल्के हाथों से पलकों पर लगाएं और रातभर छोड़ दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.