Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

तमंचे पर देवर-भाभी का डांस! होली पर ऐसे मनाया जश्न, Video पर पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

40

बिहार में एक तरफ मुजफ्फरपुर पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है. वहीं दूसरी तरफ ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब महिलाओं के भी हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरहर गांव से नया मामला सामने आया है, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नरहर गांव में होली के दिन हुड़दंग करते हुए एक युवक ने डीजे की धुन पर हथियार लहराया. यही नहीं इसके बाद उसने हथियार एक महिला को थमाया. फिर महिला उस हथियार को लहराती है. इस दौरान दोनों होली का जश्न मनाते हुए हथियार लहरा रहे हैं और होली खेल रहे हैं. युवकऔर महिला रिश्ते में देवर-भाभी हैं. दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दोनों देवर-भाभी अलग-अलग वीडियो में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि होली खेल रहे युवकों में एक युवक नशे की हालत में चूर है और वही सबसे पहले हथियार निकालकर लहराता है. इस दौरान हथियार लहराते हुए उसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हथियार लहराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला और युवक पर की जाएगी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला पुलिस तक जा पहुंचा, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि हथियार लहराने का मामला संज्ञान में आया है. दोनों महिला और युवक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हथौड़ी थाना अध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. ऐसे मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है. दोनों महिला और युवक पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.