Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

हम मुर्दों से नहीं लड़ते… कब्र हटाना तालिबान का काम, औरंगजेब की मजार पर ऐसा क्यों बोल गए आचार्य प्रमोद कृष्णम?

38

भारतीय राजनीति में इन दिनों औरंगजेब को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है. इस पर तमाम पार्टियों के नेताओं की टिप्पणियां सामने आ रही हैं. अब इस पूरे प्रकरण पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बयान सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत मर्दों से नहीं लड़ाई करता है. भारत का शौर्य और बहादुरी के किस्से इतिहास के पन्नों में दर्ज है. आचार्य प्रमोद ने वक्फ बोर्ड प्रकरण को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

अभी कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुई छावा मूवी के बाद से ही औरंगजेब को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इस फिल्म में औरंगजेब को बेहद ही कुर शासक दिखाया गया है. वहीं, सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था. इसके बाद इस पूरे मामले में तीखी बहस शुरू हो गई थी. अब इस पूरे मामले में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग तेज हो गई है. औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा है विवाद पर यूपी के मुरादाबाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बयान सामने आया है.

‘भारत मुर्दों से लड़ाई नहीं करता’

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत मुर्दों से लड़ाई नहीं करता है. भारत के शौर्य और भारत की बहादुरी इतिहास के पन्नों में दर्ज है, हमारे जितने भी राष्ट्रीय हीरो रहे हैं. इन्होंने कभी भी सनातन के सिद्धांत को नहीं छोड़ा. किसी की कब्र को हटाना यह तो तालिबान का काम है. सनातन धर्म इसकी अनुमति नहीं देता है. दुश्मन के मर जाने के बाद भी हम उसका सम्मान करते हैं. आगे वक्फ बोर्ड के प्रकरण को लेकर प्रमोद कृष्णम कहते हैं कि भारत कभी भी ISIS की धमकी में नहीं आया.

आतंकवादियों का काम है धमकी देना- आचार्य

भारत कभी भी आतंकवादियों से नहीं डरता है, भारत कभी भी तालिबानियों से नहीं डरता, भारत कभी भी किसी की धमकी में नहीं आएगा. आगे आचार्य कहते हैं कि धमकी देना आतंकवादियों का काम होता है. भारत किसी से नहीं डरता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.