Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी कार, तीन लोगों का मारी टक्कर; सिक्योरिटी गार्ड की गई जान

27

उत्तर प्रदेश के मेरठ में होली के दिन एक स्विफ्ट कार ने तीन लोगों की टक्कर मार दी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. स्विफ्ट कार का ड्राइवर लापरवाही से कार चल रहा था. इस दौरान पहले उसने एक साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी और फिर दो युवक को टक्कर मार दी, जो सड़क पार कर रहे थे. टक्कर मारकर कार ड्राइवर भगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की साइकिल उसकी कार में फंस गई थी, जिसके बाद लोगों ने उसकी पकड़कर जमकर पिटाई कर दी.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने तीन लोगों की जोरदार टक्कर मार दी. इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर दम ही दम तोड़ दिया. वहीं, दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले की पहचान परतापुर के गांव बराल के रहने वाले हिव्यांशु पाल के तौर पर हुई है, जो दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे स्थित सुशांत सिटी कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था.

कार की टक्कर में गार्ड की मौत

माता-पिता की मौत के बाद हिव्यांशु पर ही घर की जिम्मेदारी थी. हिव्यांशु अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था. इसी दौरान दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर हरिद्वार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया और फिर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस बीच साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने सड़क पार कर रहे दो अन्य युवकों को टक्कर मार दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ड्राइवर की कार के नीचे मृतक गार्ड की साइकिल फंस गई थी. इसलिए वह ज्यादा दूर नहीं भाग पाया और लोगों ने उसे पकड़ लिया. यहां लोगों ने पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.