Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर रंगपंचमी पर दुनिया को दिखाएगा अपना रंग, गेर में होंगे श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन

24

इंदौर। होली के बाद अब रंगपंचमी पर 19 मार्च को इंदौर अपना रंग दुनिया को दिखाने की तैयारी में जुट गया है। पिछली बार नहीं निकली टोरी कार्नर की गेर इस बार दोगुने उल्लास के साथ निकाली जाएगी। हालांकि इस बार रसिया कार्नर की गेर नहीं निकलेगी।

इधर संगम कार्नर ने चल समारोह की खास तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बांके बिहारी के ढोल पर मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक रंग उड़ाया जाएगा। मारल क्लब की गेर में बोरिंग मशीन से गुलाल उड़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हिंद रक्षक संगठन की राधाकृष्ण फाग यात्रा भी निकलेगी।

रंगपंचमी पर तीन गेर और एक फागयात्रा

सुबह 9.30 से दोपहर तीन बजे तक राजवाड़ा पर जुटने वाले लाखों लोगों को रंग से भिगोएगी। संगम कार्नर की गेर के लिए आठ हजार किलो फूलों से गुलाल बनाया जा रहा है। कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि गेर का यह 75वां वर्ष है।

इस बार गेर का प्रमुख आकर्षण बरसाना की टीम लट्ठमार होली के अतिरिक्त बांके बिहारी का ढोल आकर्षण का केंद्र रहेगा। देशभक्ति ओर सद्भावना से ओतप्रोत युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर भांगड़ा करती चलेगी।

रसिया कार्नर : इस वर्ष नहीं निकलेगी गेर

ओल्ड राज मोहल्ला से निकलने वाली इंदौर की प्रतिष्ठित रसिया कार्नर की गेर इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी। संयोजक पंडित राजपाल जोशी के पिताजी और गेर के प्रमुख संरक्षक पंडित क्रांतिसागर जोशी का कुछ माह पूर्व ही निधन हो गया था, जिसके कारण समिति ने इस वर्ष गेर नहीं निकालने का निर्णय लिया है।

जोशी ने बताया कि पिताजी के चले जाने का दुख अभी भी हम सभी के दिलों में है, इसलिए रसिया कार्नर परिवार ने इस वर्ष गेर स्थगित की है। आने वाले वर्ष में इंदौर की जनता को रंगों से सराबोर करने के लिए और भी ज्यादा अच्छी गेर निकालेंगे।

मारल क्लब : गेर में बोरिंग मशीनों से बरसाएंगे गुलाल

मारल क्लब की गेर का यह 51वां वर्ष है। छीपा बाखल से निकलने वाली गेर के लिए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। इसमें बोरिंग मशीनों से गुलाल बरसाया जाएगा। आयोजक अभिमन्यु मिश्रा का कहना है कि इसकी तैयारी सदर बाजार में की जा रही है। भजन गायक मनीष तिवारी भी भजनों की प्रस्तुति देते चलेंगे। मशीनों को तोप का स्वरूप दिया गया है। साथ ही पानी के टैंकर भी रहेंगे।

हिंद रक्षक संगठन : फाग यात्रा में नजर आएगा नाथद्वारा का श्रीनाथ मंदिर

हिंद रक्षक संगठन की राधाकृष्ण फाग यात्रा नृसिंह बाजार से निकलेगी। संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि यह यात्रा का 27वां वर्ष है। पिछले वर्ष जहां अयोध्या में बने राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई थी, वहीं इस बार नाथद्वारा का श्रीनाथ मंदिर नजर आएगा। इसके साथ ही भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत उठाए हुए एक झांकी में दिखेंगे। 100 से अधिक भगवा ध्वजा लेकर युवक व महिलाएं चलेंगी। टेसू के फूलों का प्राकृतिक रंग उड़ाया जाएगा।

टोरी कार्नर गेर : ट्राले पर नृत्य करते दिखेंगे आईआईटी के विद्यार्थी

सबसे पुराने टोरी कार्नर से निकलने वाली गेर पिछले वर्ष 2024 नहीं निकली थी। संस्थापक शेखर गिरि के बड़े भाई सतीश गिरि का निधन होने से गेर निकालना रद किया गया था। हालांकि उस समय तक गेर की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी।

संस्थापक शेखर गिरि ने बताया कि इस बार दोगुने उल्लास के साथ गेर की तैयारी की जा रही है। इसमें आईआईटी के विद्यार्थी ट्राले पर नृत्य करते नजर आएंगे। गेर की थीम ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रहेगा। साथ ही अलग-अलग समाज की महिलाएं भी इसमें बड़ी संख्या में शामिल होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.