Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र... Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री मोहन का अनोखा अंदाज, टी स्टॉल पर अचानक रुकवाया काफिला, लोगों के साथ ली चाय की चुस्की

11

खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक अनोखा अंदाज देखकर खंडवा के लोग काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। शनिवार को मूंदी में जब सीएम डॉ. मोहन यादव एक कार्यक्रम से होकर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक टी-स्टॉल पर अपना काफिला रुकवा दिया और लोगों के साथ चाय की चुस्की लेने लगे। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मूंदी में आयोजित संत दादा गुरु की परिक्रमा में पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में एक चाय की दुकान पर सीएम रुक गए और वहां मौजूद आम लोगों के बीच चाय भी पी। इस दौरान सभी लोगों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की है। चाय की चुस्की लेते मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग उनकी इस सादगी और सरलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सीएम ने कहा- सत्कार, स्वाद और अपनापन सदैव हृदय में जीवंत रहेगा

सीएम ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “खंडवा की समृद्ध संस्कृति और लोगों की सहजता अद्भुत है। आज खण्डवा में एक रेस्टोरेंट पर चाय का आनंद लिया। खंडवा वासियों का यह सत्कार, स्वाद और अपनापन सदैव हृदय में जीवंत रहेगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.