Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार: तेज प्रताप यादव के कहने पर नाचा सिपाही, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

26

होली के दिन लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हुआ. होली के दिन उन्होंने वर्दी में खड़े अपने जिस अंगरक्षक सिपाही दीपक को डांस करने के लिए कहा अब उसको पटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने हटा दिया है. पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तेज प्रताप यादव की सुरक्षा से हटा दिया है. साथ ही बॉडीगार्ड को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पटना ने प्रेस रिलीज में कहा, सोशल मीडिया में वायरल विधायक तेज प्रताप यादव के कहने पर बॉडीगार्ड दीपक कुमार के डांस और इनके आम स्थान पर वर्दी में डांस करने की बात संज्ञान में आने पर अंगरक्षक सिपाही दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर उनकी जगह पर दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है.

होली पर वीडियो हुआ था वायरल

होली के मौके पर आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्दी में खड़े अपने अंगरक्षक दीपक का नाम लेते हुए उन्हें डांस करने के लिए कहा. तेज प्रताप यादव ने गाना गया और अपने गाने पर उन्हें डांस करने के लिए कहा. इसी के साथ उन्हें धमकी दी कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें सस्पेंड तक करवा देंगे.

तेज प्रताप ने दी सफाई

इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर विवाद छिड़ गया और बाकी राजनीतिक पार्टियों ने आरजेडी पर हमला करना शुरू कर दिया. इस मामले को लेकर तेज प्रताप ने भी प्रतिक्रिया की थी. उन्होंने कहा था कि होली के पर्व को बीजेपी और आरएसएस ने नफरत का नया रंग दे दिया. पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है. देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी.

बीजेपी ने किया हमला

तेज प्रताप के इस वीडियो को लेकर उन पर सियासी हमले हुए. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था, जैसा बाप वैसा बेटा. पहले, पिता तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते थे. अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद धमकी और दबाव के माध्यम से कानून और कानून के रक्षकों को अपने इशारों पर नचाने की कोशिश करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.