Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

लखनऊ-कानपुर वाले रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, 42 दिन तक इस रूट पर ट्रेनें कैंसिल, जानें क्या है वजह

38

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कानपुर के बीच गंगा पुल की मरम्मत चल रही है. ऐसे में कानपुर-लखनऊ सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिक्कत आने वाली है. रेलवे प्रशासन ने गंगा पुल पर ट्रैक के काम को पूरा करने के लिए कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर 20 मार्च से 30 अप्रैल तक ट्रेन संचालन बंद करने का निर्णय लिया है. ऐसे में इस रूट पर चलने वाली 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. साथ ही 42 ट्रेनें बदले रास्ते चलेंगी तो कई ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर निरस्त होकर वहीं से लौटेंगी.

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रल पर डायवर्ट होकर लखनऊ न जाकर प्रयागराज के रास्ते चलने वाली ट्रेनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर यह ब्लॉक लिया गया है. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कानपुर के बीच स्थित गंगा पुल की मरम्मत का कार्य कराया जाना है.

ट्रेनों को मिल सकेगी रफ्तार

20 मार्च से 42 दिनों तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों की नीलांचल, शताब्दी सहित 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा. ऐसे में होली के बाद वापस जाने वालों के लिए मुसीबत होगी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. इसके चलते नियमित रूप से नौ घंटे रेलखंड बंद रहेगा. पुल बन जाने के बाद ट्रेनों को रफ्तार मिल सकेगी.

कब से कब तक रहेंगी बंद

कुलदीप तिवारी ने बताया कि 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक, 55345 लखनऊ कासगंज, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से पहले मई तक निरस्त रहेंगी. 1,2535 लखनऊ रायपुर गरीब रथ 120 मिनट, 64211 लखनऊ कानपुर मेमू डेढ़ घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट व 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे की देरी से संचालित की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.