Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जीजा संग रहने की ऐसी जिद, शादीशुदा साली ने नहीं की दीदी और दो बच्चों की भी परवाह, बोली- अब ये मेरे पति हैं

42

उत्तर प्रदेश के मथुरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. यहां दो बच्चों की मां को अपने जीजा से इस कदर प्यार हुआ कि उसने अपनी दीदी की भी परवाह न की. अपना और दीदी का बसा बसाया घर उजाड़ कर वो जीजा संग लिव-इन रिलेशन में रहने लगी. जब उसका भाई उसे लेने पहुंचा तो उससे भी लड़ने-झगड़ने लगी. बोली- अब ये दीदी के नहीं, मेरे पति हैं. हम दोनों साथ में ही रहेंगे.

भाई को यह सुनते ही गुस्सा आ गया. उसने जीजा से कहा- आपको तो शर्म आनी चाहिए. मेरी बड़ी बहन के पति हो आप. दो बच्चे भी हैं आपके. अब आप मेरी छोटी बहन के साथ रहना चाहते हो. बस इसी बात पर जीजा-साले में मारपीट शुरू हो गई. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. पुलिस खुद इस केस को सुनकर दंग रह गई. साली अपने जीजा के साथ ही रहना चाहती है. फिलहाल, इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका है.

जानकारी के मुताबिक, करनाल निवासी एक युवती की शादी 12 वर्ष पहले नौहझील थाना के गांव एक गांव से हुई थी. महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया. उसकी छोटी बहन की शादी पांच साल पहले हुई, उसे भी दो बच्चे हैं. लेकिन किसी को पता नहीं चला कि कब बड़ी बहन के पति से छोटी का चक्कर चल पड़ा. जीजा भी साली पर लट्टू हो गया. दोनों के बीच फिर संबंध बन गए. लेकिन घर वाले बीच में रोड़ा बने हुए थे. क्योंकि दोनों ही शादीशुदा थे. इसलिए चार महीने पहले जीजा-साली बिन बताए, छिपते-छिपाते घर छोड़कर भाग गए.

परिवार को मिली दोनों के साथ होने की खबर

दोनों फिर रायपुर रोड स्थित ईंट भट्ठा पर आकर मजदूरी करने लगे. उधर घर वालों को पहले तो कुछ भी समझ न आया. फिर पता चला कि जीजा-साली साथ भागे हैं. दोनों की तलाश कर घर वाले उनके यहां अचानक आ धमके. यहां दोनों साथ रहते मिले. महिला का भाई उसे ले जाने लगा तो जीजा ने उसे रोक दिया. बहन भी जीजा का साथ देने लगी. फिर जीजा-साले में लड़ाई शुरू हो गई. भट्ठा मुनीम ने पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस फिर तीनों को थाने ले आई.

बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया साली जीजा के साथ रहने की जिद कर रही है. जीजा एवं साले में मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है. उधर, बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. कह रही है कि मैंन सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी ही बहन मेरा घर उजाड़ देगी. छोटी बहन का पति भी गुस्से में है. देखना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई होती है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.