Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की...

‘चुनाव हारा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा…’, अधीर चौधरी का ममता को चैलेंज, बहरामपुर से युसूफ पठान उनके खिलाफ हैं उम्मीदवार

27

कांग्रेस के नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कोलकाता प्रेस क्लब में दावा किया कि यदि वह इस बार चुनाव हार जाते हैं, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. अधीर चौधरी ने कहा, ”अगर मैं बहरामपुर में हार गया तो राजनीति से छुट्टी ले लूंगा. मैंने आज इतनी बड़ी बात कह दी. क्या ममता बनर्जी चुनौती स्वीकार कर कह सकती हैं कि अगर बहरामपुर जीते तो जीतेंगी या हारें तो हारेंगी?” बता दें कि ममता बनर्जी नेने बंगाल में लेफ्ट-कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी का ‘दलाल’ बताया था. टीएमसी ने अधीर चौधरी के खिलाफ बहरामपुर से क्रिकेटर युसूफ पठान को उम्मीदवार बनाया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, “जिस तरह नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से पलटीकुमार बनकर भाग गए, उसी तरह बंगाल की दीदी भी पलटीकुमारी बनकर भाग गईं.”

पिछले सात दिनों में तीन बार तृणमूल ने उनके आसपास प्रदर्शन किया. बहरामपुर में पांच बार के सांसद अधीर चौधरी को ‘गो बैक’ के नारे सुनने पड़े. टीएमसी लगातार अधीर चौधरी का विरोध कर रही है.

गठबंधन नहीं होने के लिए टीएमसी ने ठहराया था जिम्मेदार

बता दें कि शुरुआत में कांग्रेस के साथ तृणमूल की सीटों के समझौते की चर्चा थी. लेकिन उस दौरान जहां अखिल भारतीय कांग्रेस नेताओं ने तृणमूल के प्रति ‘नरम’ रवैया दिखाया, वहीं अधीर आक्रामक रूप से तृणमूल विरोधी थे, जब ममता बनर्जी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी बंगाल में 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, तो तमाम तृणमूल ने सोशल मीडिया पर प्रचार किया कि अधीर चौधरी के कारण ही यह समझौता नहीं हुआ है.

बीजेपी और टीएमसी में साठगांठ को लगाया आरोप

अधीर चौधरी ने कहा, ”ममता का मेरे साथ विवाद जगजाहिर है. क्या उन्होंने कभी कहा था कि अगर अधीर रहेगा तो वह इंडिया गठबंधन में नहीं रहेंगे? उनके शब्दों में, ”बीजेपी ने कई लीपापोती के बाद डायमंड हार्बर में ऐसा उम्मीदवार दिया है क्योंकि आपसी समझौता है. ताकि टीएमसी नेता को तकलीफ ना हो. एक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं और एक मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल में हैं. लेकिन दीदी ने समझौता कर लिया ताकि खोकाबाबू (टीएमसी नेता) को जेल न जाना पड़े.”

एक बूथ नहीं दूंगा लूटने, अधीर का चैलेंज

अधीर चौधरी ने कहा, “मैं उन्हें मुर्शिदाबाद जिले में एक भी बूथ लूटने की इजाजत नहीं दूंगा.” अधीर रविवार को विशेष कार्य से कोलकाता आये थे. सुबह अचानक प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की गई. यह भी बताया गया कि संवाददाता सम्मेलन में वाममोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु भी शामिल होंगे. बिमान को अपने पक्ष में लेते हुए अधीर ने तृणमूल और भाजपा के खिलाफ एक साथ लड़ने का आह्वान किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.