Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

इंदौर से जोधपुर पहुंचा आसाराम, आश्रम जाने के दौरान साधी मुंह पर चुप्पी… 31 मार्च तक मिली है अंतरिम जमानत

37

नाबालिग के साथ रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू आज जोधपुर पहुंचे. आसाराम 31 मार्च तक अंतरिम जमानत पर है. एयरपोर्ट से आसाराम पाल आश्रम के लिए रवाना हुए. कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत दे रखी है. ऐसे में आज अचानक आसाराम इंदौर से जोधपुर पहुंचे, जहां भक्तों का अभिवादन करने के बाद आसाराम पाल आश्रम के लिए रवाना हुए

आसाराम ने अंतरिम जमानत आगे बढ़ाने के लिए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका लगा रखी है. फिलहाल वह 31 मार्च तक अंतरिम जमानत पर है. आसाराम के जोधपुर पहुंचने पर आसाराम के सेवादार भी एयरपोर्ट पहुंचे. कुछ सेवादारों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रखा था तो कुछ सेवादारों ने आसाराम के पास एक घेरा बनाकर उन्हें वाहन तक पहुंचाया. इस दौरान लंबी चौड़ी बातें कहने वाला आसाराम आज चुप रहा. कई बार पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने के बावजूद भी आसाराम एक शब्द तक नहीं बोला.

31 मार्च तक मिली है अंतरिम जमानत

जमानत देते वक्त सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को कुछ शर्तें भी लागू की हैं. इसमें एक शर्त यह भी है कि वह अपने फॉलोअर्स से मुलाकात नहीं कर सकता है. आसाराम दिल का मरीज है और उसे हार्ट अटैक भी आ चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दी गई जमानत के वक्त पुलिस वालों की तैनाती के भी आदेश दिए हैं. आसाराम 2013 के रेप मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

आजीवन कारावास की सजा काट रहा है आसाराम

आसाराम की करतूत 2013 में दुनिया के सामने आईं. आसाराम पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा. लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी छिंदवाड़ा के गुरुकुल में रहती थी. नाबालिग लड़की के माता पिता ने आरोप लगाया कि 16 साल की उनकी बेटी को आसाराम ने कुटिया में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.