Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश

पंजाब सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाएंगे ये मुलाजिम! तैयार हो गई लिस्ट

29

लुधियाना: पंजाब सरकार भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले सरकार ने पंजाब में 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था, जिनमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, ए.एस.आई., हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के पुलिस कर्मी शामिल थे। इनमें से कई पुलिस अधिकारी भ्रष्ट थे और कई लम्बे समय से ड्यूटी पर नहीं आये थे।

अब पंजाब पुलिस लुधियाना और जगराओं से संबंधित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। विभाग ने इनकी लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें 16 पुलिस कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने तथा 4 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शामिल है। आपको बता दें कि इनमें से कई पुलिस अधिकारी ड्यूटी से गायब रहते हैं, जबकि कई भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में संलिप्त हैं। हालांकि, ये कर्मचारी पहले से ही निलंबित हैं।

हत्या, भ्रष्टाचार और डकैती के मामलों में संलिप्त पुलिसकर्मी

कुछ पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी मिली है जिनके खिलाफ हाल ही में भ्रष्टाचार या अन्य मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा वह ड्यूटी से भी अनुपस्थित रहते हैं। अब ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

1. 29 सितंबर 2022 को थाना डिवीजन नंबर 8 के कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपनी प्रेमिका को गोली मार दी थी।

2. 2 जुलाई 2024 को विजिलेंस ब्यूरो ने थाना डिवीजन नंबर 5 के ए.एस.आई. चरणजीत के खिलाफ एक होटल व्यवसायी से 2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

3. 10 फरवरी 2025 को विजिलेंस ब्यूरो ने चौकी कंगनवाल में तैनात कांस्टेबल रणजीत सिंह के खिलाफ एक व्यक्ति से रिश्वत के रूप में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

4. जगराओं के सदर थाने में तैनात कांस्टेबल मनजीत सिंह के खिलाफ 6 दिसंबर 2024 को स्नैचिंग का केस दर्ज हुआ था, जो तब से फरार है और ड्यूटी से गैर हाजिर है।

5. इससे पहले पुलिस विभाग ने जगराओं के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा ड्रग मामले में शामिल हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह और विकास को भी बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस द्वारा तैयार की गई पुलिस कर्मियों की सूची:

1. ASI चरणजीत सिंह – 2 जुलाई 2024 से निलंबित
2 ASI तजिंदर सिंह – 2 अगस्त 2024 से निलंबित
3. हेड कांस्टेबल प्रदीप कौर – 13 फरवरी 2025 से निलंबित
4. हेड कांस्टेबल आशा रानी – 31 जनवरी 2025 से निलंबित
5. हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह – 10 फरवरी 2025 से निलंबित
6. हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह – 16 फरवरी 2024 से निलंबित
7. कांस्टेबल जसप्रीत सिंह – 15 अप्रैल 2024 से निलंबित
8. कांस्टेबल गुरप्रताप सिंह – 25 अप्रैल 2024 से निलंबित
9. कांस्टेबल मनजिंदर कौर – 2 सितंबर 2024 से निलंबित
10. कांस्टेबल विक्की सिंह – 31 जुलाई 2024 से निलंबित
11. कांस्टेबल सुखविंदर सिंह – 31 जुलाई 2024 से निलंबित
12. कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह – 26 अगस्त 2024 से निलंबित
13. कांस्टेबल मनप्रीत सिंह – 28 अक्टूबर 2024 से निलंबित
14. कांस्टेबल मंजीत सिंह – 6 दिसंबर 2024 से निलंबित
15. कांस्टेबल गुरवीर सिंह – 2 अगस्त 2024 से निलंबित

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.