Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नासा के स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन, 4 दिन बाद होगी धरती पर वापसी

51

नासा के स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन के तहत 4 क्रू सदसयों का एक दल भेजा है। बता दें कि चार क्रू सदस्य का दल गत दिन 7.03 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया। बताया जा रहा है कि इस यान को पहले ही रवाना होना था पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण इस यात्रा को रवाना में करने में देरी हुई। सुनीता और उनके साथ गए बुच विलमोर नौ महीने से ISS पर फंसे हैं। क्रू-10 मिशन, नासा और स्पेसएक्स द्वारा संयुक्त रूप से संचालित नियमित स्टाफ रोटेशन का हिस्सा है।

वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि चारों क्रू सदस्यों का दल शनिवार रात 11.30 बजे ई.टी. के आसपास अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलिम्स चार दिन बाद, यानी 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर वापसी करेंगी। यह मिशन सिर्फ 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए दल में NASA की ऐनी मैकक्लेन और निकोल अयर्स, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के टकुया ओनिशी और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के कोस्मोनॉट किरिल पेस्कोव शामिल हैं। सुनीता  विलियम्स और बुच विलमोर बोइंग और NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इसमें सुनीता विलियम्स, स्पेसक्राफ्ट की पायलट थीं। उनके साथ गए बुच विलमोर इस मिशन के कमांडर थे। दोनों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 8 दिन रुकने के बाद वापस पृथ्वी पर आना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.