Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

रोजगार के लिए लोन का सपना दिखाकर शिवपुरी में सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी

29

शिवपुरी। शिवपुरी जिले भर में गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। आरोपित रातों-रात ऑफिस बंद कर वहां से रफूचक्कर हो गए। फिलहाल ठगी की शिकार हुईं 50 से अधिक महिलाएं सामने आ चुकी हैं। महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

जानकारी के अनुसार एसपीएस स्कूल के पास फतेहपुर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास करीब एक से डेढ़ माह पहले उम्मीद फाउंडेशन एंड माइक्रो फाइनेंस सीकर, राजस्थान के नाम से सुरेश जाट, प्रकाश सेन कुछ लोगों ने एक ऑफिस खोला।

आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी ले ली

इन लोगों ने खुद को राजस्थान का बड़ा ग्रुप बताते हुए गरीब तबके की महिलाओं को रोजगार के लिए लोन देने के नाम पर जाल बिछाना शुरू किया। इन लोगों ने महिलाओं को दस-दस दिन की ट्रेनिंग दी और इसके बाद महिलाओं के लोन का फार्म भरने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ली।

महिलाओं से फार्म चार्ज, फाइल चार्ज आदि के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये तक ऐंठ लिए और अपना ऑफिस खाली कर वहां से भाग लिए। इसी क्रम में बुधवार की शाम जब कुछ महिलाएं पैसे देकर फार्म भरने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उक्त लोगों द्वारा ऑफिस खाली कर दिया गया है।

दो आरोपितों के गिरफ्तार होने की सूचना

इस पर महिलाओं को संदेह हुआ। महिलाओं ने गुरुवार की दोपहर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने शहर छोड़ने के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

शहर के कई बेरोजगार युवाओं को बनाया मोहरा

खास बात यह है कि ठगों ने ठगी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए शहर के कई युवाओं को मोहरा बनाया। उन्होंने उक्त लोगों को नौकरी दी और महिलाओं को उनका प्लान समझाने और ग्रुप बनाने के लिए फील्ड में भेजा। करीब आधा दर्जन युवकों ने इसी क्रम में गांव-गांव जाकर महिलाओं से पैसे एकत्रित किए और उनसे पैसे भी लिए। पैसे लेकर गिरोह के कई सदस्य शहर छोड़कर भाग चुके हैं।

यहां बताना होगा कि करीब एक साल पहले शहर में कुछ लोगों द्वारा सेनेटरी पेड पैक करने के नाम पर हजारों महिलाओं ने इसी तरह पैसे ऐंठ कर करोड़ों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामले में भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, आरोपितों को गिरफ्तार किया।

अब आरोपित जमानत पर हैं, मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन एक भी महिला का एक रुपया भी आज तक वापिस नहीं आया है। ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए भी ठगों ने शहर की कई महिलाओं का उपयोग किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.