Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह?

मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, हथियार छीनकर भाग रहा था

18

बिहार के मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. आरोपी रणवीर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बीच उसने पुलिस जवान की रायफल छीन भागने की कोशिश की. पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, बाद में पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी. आरोपी के पैर में गोली है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी रणवीर यादव को भागने के दौरान पैर में गोली लगी है.

मुंगेर एसपी इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई थी. पुलिस ने एएसआई संतोष सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रणवीर उर्फ गुड्डू यादव की गिरफ्तार किया. इस बीच जब पुलिस उसे लेकर थाने आ रही थी, तभी पुलिस टीम की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. उन्होंने बताया कि अपराधी गुड्डू यादव उसी गाड़ी में मौजूद था. एक्सीडेंट होते ही उसने एक जवान की रायफल छीनी और भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे रोका, बाद में उसपर गोली चलाई गई, जो अपराधी के पैर में लगी.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए अपराधी गुड्डू यादव को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक, एएसआई संतोष कुमार की हत्या करने वाले आरोपियों मेंअब तक मुख्य आरोपी रणवीर यादव समेत उसके अन्य चार सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें एक महिला भी शामिल है.मुंगेर में भीड़ के हमले में घायल एएसआई संतोष सिंह की पटना में उपचार के दौरान मौत हो गई. इससे दो दिन पहले भी अररिया में भीड़ द्वारा एएसआई राजीव रंजन की हत्या कर दी गई थी.

विवाद सुलझाने पहुंचे थे ASI

होली की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया. सूचना डायल 112 पर दी गई. डायल 112 पर एएसआई संतोष सिंह ड्यूटी पर थे. वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के विवाद में बीच-बचाव किया. इसी बीच रणवीर उर्फ गुड्डू यादव और उसके परिजनों ने एएसआई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आईं.

पहले उन्हें इलाज के लिए मुंगेर के निजी अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर देख पटना रेफर किया गया. इस बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उधर, घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया. बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.