Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स...

महू बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

48

इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी की जीत की खुशी के दौरान महू में हुए बवाल पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। महू कोतवाली पुलिस ने कई उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने 12 से 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और सभी जगह पुलिस बल किया तैनात है। क्षेत्रीय रहवासियों ने महू बंद का ऐलान किया है।

बता दें कि इंदौर के महू भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न के बाद निकल रही रैली पर पथराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारत की शानदार जीत के बाद यहां देशभर में जश्न का माहौल था उसी दौरान महू में एक के बाद दो गुट एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर पथराव किया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली और मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीण एसपी हितिका वासल और कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.