Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राहुल के खिलाफ वायनाड में स्मृति ईरानी का रोड शो, जनता को दिलाई अमेठी की याद

20

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज केरल के वायनाड में हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नामांकन के 24 घंटे बाद ईरानी बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हो रही हैं. केरल में चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, जहां राहुल गांधी का दोस्ताना मुकाबला सीपीआई महासचिव डी. राजा की पत्नी सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा से है. वहीं, दूसरी ओर विपक्ष में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन होंगे. पार्टी ने वायनाड से सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है.

केरल बीजेपी भाजपा अध्यक्ष कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. स्मृति बाद में शहर में एक रोड शो कर रही हैं, जिसके बाद रैली करेंगी. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हराया था, जिसके बाद कांग्रेस को शर्मसार होना पड़ा था क्योंकि वह पार्टी सुरक्षित सीट मानी जाती थी और उस दौरान राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष थे.

राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी रही हैं हमलावर

पिछले महीने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि जब केंद्र में राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की सरकार थी और उत्तर प्रदेश में उनके सहयोगी अखिलेश यादव की सरकार थी तब उन्होंने अमेठी के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया. वह कहते हैं कि अमेठी उनका परिवार है, लेकिन उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी नहीं कीं.

इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं. उन्होंने बीते दिन अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. राहुल गांधी ने नामांकन से पहले एक बड़ा रोडशो किया. वायनाड से सुरेंद्रन की उम्मीदवारी पिछले हफ्ते घोषित की गई थी, जबकि राहुल और एलडीएफ उम्मीदवार एनी राजा के नामों की घोषणा बहुत पहले की गई थी. हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि बीजेपी राहुल का मुकाबला करने के लिए किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता को मैदान में उतारेगी, लेकिन अब पार्टी अपने अभियान के जरिए बड़ा धमाका करने की योजना बना रही है.

क्या है वायनाड का जातीय समीकरण?

बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्रन पिछले हफ्ते वायनाड पहुंचे. तब तक सीपीआई की एनी निर्वाचन क्षेत्र में अपने चुनाव कार्य के दूसरे चरण का लगभग पूरा कर चुकी थीं. अगर वायनाड के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां 49 प्रतिशत मतदाता हिंदू हैं. इसके अलावा 51 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यक समुदाय से आती है. इनमें करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम और 21 प्रतिशत ईसाई शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.