Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

जबलपुर में पुलिस ने तीन शातिर चोर पकड़े, 15 लाख का माल बरामद

15

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गढ़ा थाना पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 15 लाख रुपए का माल भी मिला है। आपको बता दें कि सिद्ध नगर खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले किसान अनिल जैन अपने परिवार के साथ दमोह गए थे और जब 2 मार्च को वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी।

 चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी करके गायब हो गए थे। जिनकी कीमत 17 लाख रुपए थी, इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया और चोरों की तलाश शुरू की इस मामले में पुलिस ने मयंक, अविनाश और राजकुमार को गिरफ्तार किया है और तीनों ने 28 फरवरी को चोरी करना भी स्वीकार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों में धमापुर शुक्ला होटल निवासी अविनाश रैकवार और बड़ेला निवासी राजकुमार पुराने अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूट समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं, इस मामले में अभी अभिषेक नाम का आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.