Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हमने कभी नहीं कहा प्रिंटिंग मिस्टेक है, 1500 के 2 इंस्टॉलमेंट अभी दिए…उपमुख्यमंत्री शिंदे का बयान

110

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि जह वो राज्य के मुख्यमंत्री थे तब उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजन की शरुआत की गई थी. उन्होंने कहा कि तत्कालीन दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ मिलकर हमले फैसला लिया था. उन्होंने कहा क विधानसभा चुनाव के दौरान लाडकी बहनों ने महायुती सरकार को भर भर कर वोट दिया और हमारी सरकार बनवाई, ऐसे में अब बहनों के लिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है.

शिंदे ने कहा कि सभी लाडकी बहनों को आत्म सम्मान देना और आत्मनिर्भर बनाना यह हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शरुआत की है ताकि वो खुद अपने पैरों पर खड़े हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें. शिंदे ने कहा कि एमआईडीसी की तरफ से भी स्वयं रोजगार योजना के लिए 35% का अनुदान दिया जाता है.

‘लाडली बहनों ने सौतेले भाइयों को घर पर बिठा दिया’

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनधन योजना हो, उज्ज्वला योजना हो या फिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हो, ऐसी कई योजनाएं पीएम की तरफ से शुरू की गई हैं. उन्होंने कहा कि लाडकी बहनों ने विधानसभा चुनाव में महायुति का पूरा साथ दिया और सौतेले भाइयों को घर पर बिठा दिया.

‘1500 केदो इंस्टॉलमेंट अभी महिलाओं को दिए’

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि हम लोगों ने कभी नहीं कहा कि प्रिंटिंग मिस्टेक है. शिंदे ने कहा कि 1500 के हमने दो इंस्टॉलमेंट अभी महिलाओं को दिए हैं और जहां तक 2100 रुपए की बात है जिसका वादा महायुती ने घोषणा पत्र में किया था तो सरकार उसकी भी योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र 5 साल का होता है हमने जो कहा है उसमें बिल्कुल परिवर्तन नहीं किया जाएगा. शिंदे ने कहा कि बाकी की सभी योजनाएं भी शुरू रहनी चाहिए और लाडली बहन योजना भी शुरू रखनी है साथ ही विकास भी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना पर पूरी तरह से काम कर रही है

इसके साथ ही पुणे की घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो घटना हुई है उस घटना का जायजा लिया जाएगा और समाज को जो शर्मिंदा करने वाला जो भी काम करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.