Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो... Ballia News: बलिया में बधाई मांगने गई किन्नर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी युवक ने भी दी जान; इलाके ... UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तिलक लगाकर...

गोहत्या के लाइव वीडियो से दमोह में बवाल, हिन्दू संगठनों ने किया बन्द का आह्वान; चला बुलडोजर

26

मध्य प्रदेश के दमोह में गोकशी का लाइव वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखने के बाद दो समुदायों के बीच जिले में तनाव की स्थिति बन गई है. हालात को देखते हुए पुलिस ने तीन कसाइयों को अरेस्ट करते हुए मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. उधर, इस घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने बंद का आह्वान किया है. वायरल वीडियो एक घर के अंदर का है, जहां कैमरे के सामने कुछ लोग 5 महीने की गर्भवती गाय को काट रहे हैं. दमोह पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना दमोह के सीता बाउली इलाके का है. हिन्दू संगठनों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है. इसमें बताया है कि शुक्रवार की सुबह एक घर में गाय काटे जाने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने हिन्दू संगठन के लोगों को भगाने के लिए फायरिंग भी की. गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उस घर में तलाशी ली. अंदर एक गाय मरी पड़ी थी. ऐसे में पुलिस ने तीन कसाइयों को रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया. फिर पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर मौके पर गाय का पोस्टमार्टम कराया गया. इसमें पता चला कि गाय पांच महीने की गर्भवती थी. इस खबर को सुनने के बाद हिन्दू संगठनों ने शहर में हंगामा शुरू कर दिया है. हालात को देखते हुए पुलिस ने भी घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. दमोह के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने घटना की पुष्टि की. कहा कि गाय काटे जाने और गोली चलने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन कसाइयों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि गाय के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि जिस मकान के अंदर गोकशी हुई है, वहां नगर पालिका का बुल्डोजर मंगाकर अतिक्रमण भी हटाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.