Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

गर्मियों के लिए बेस्ट हैं इन 3 आटे से बनी रोटियां, खाना भूल जाएंगे गेहूं

35

गर्मियों में अक्सर हमें ऐसी चीजें खाने का मन करता है, जो न सिर्फ हल्की हों बल्कि वो शरीर को ठंडक भी पहुंचाए. हालांकि, इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. बार-बार बाहर का या जंक फूड खाने से गर्मी के मौसम में तबियत खराब हो सकती है. इसलिए आप खुद को फिट रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपके लिए फायदेमंद हो.

आमतौर पर घरों में गेहूं के आटे से रोटियां बनाई जाती हैं. हालांकि, गर्मियों में अगर आप खुद को हल्का और फिट रखना चाहते हैं तो गेहूं के बजाए दूसरे आटे से बनी रोटियों को ट्राई करें. ये न सिर्फ खाने में टेस्टी होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आटे और उनकी खूबियों के बारे में. आप एक बार इन रोटियों को खाएंगे तो गेहूं की रोटियां खाना भूल जाएंगे.

गर्मियों के लिए बेस्ट हैं इन चीजों से बनी रोटियां

चने का आटा: चना प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए चने के आटे की रोटी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है. यह शरीर को ताकत देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. गर्मियों में चने का आटा खाने से पाचन सही रहता है और पेट की जलन भी कम होती है.

रागी का आटा: रागी यानी मंडुआ कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक रखता है और शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है.

ज्वार का आटा: ज्वार की रोटी गर्मियों में सबसे अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है. ज्वार की रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल में रहता है.

जौ का आटा: गर्मियों में आप गेहूं की बजाय जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये ठंडी तासीर का अनाज है, इसलिए गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है.

चने, रागी और ज्वार के आटे से बनी रोटियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं. इनका सेवन करने से न सिर्फ पेट फुल रहता है, बल्कि हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है और आपको इन्हें खाने से ज्यादा भारीपन भी महसूस नहीं होगा. हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी एक चीज से भी एलर्जी है या फिर आपका किसी बीमारी को लेकर इलाज चल रहा है तो कुछ भी नया शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.