Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पंजाब सरकार ने पूरी की एक और गारंटी, CM Mann ने खुद दी जानकारी

33

डेराबस्सी : पंजाब मुख्यमंत्री मान ने पंजाबवासियों से की गई एक और गारंटी पूरी कर दी है ‘तंदुरुस्त पंजाब’ मिशन की सफलता का जिक्र करते हुए पंजाब के सीएम मान ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की राज्य सरकार की गारंटी सफलतापूर्वक पूरी की जा रही है, ताकि कोई भी पंजाबी इलाज से वंचित न रहे।

गत दिन गुरुवार को श्री सुखमणि इंसीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च का नींव पत्थर रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी भी समृद्ध समाज की रीढ़ होती है। बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि हम न केवल कुशल डॉक्टर तैयार करें, बल्कि लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र भी तैयार करें। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है ताकि हमारे बच्चे यहीं मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर जनता की सेवा कर सकें। स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भर में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांति आई है।

डेराबस्सी में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह मोहाली जिले का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा, जबकि इससे पहले मोहाली में डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना की जा चुकी है।  ‘स्वस्थ पंजाब’ के लिए एक और मील का पत्थर भी स्थापित कर रहे हैं। इस चिकित्सा संस्थान की स्थापना से जहां क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी, वहीं एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से हमारे बच्चे चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.