Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jajwalyadev Lok Mahotsav: कृषि और कला का अद्भुत संगम है जाज्वल्यदेव महोत्सव- मंत्री खुशवंत साहेब Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 3 जवानों समेत 4 की मौत Noida Double Death Case: वैलेंटाइन डे पर कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, मर्डर या सुसाइड? Muslim Girl Tamanna Kawad Yatra: हरिद्वार से कांवड़ ला रही मुस्लिम लड़की तमन्ना, बिजनौर में हुआ भव्य... Asaduddin Owaisi: वंदे मातरम् विवाद पर बोले ओवैसी- 'किसी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए' Assam Highway Airstrip: असम में हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, सेना ने दिखाया अपना दम मुंबई: मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत, कई गाड़ियां चकनाचूर Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम...

‘पत्नी शराब पीकर पीटती है, बच्चे जासूसी करते हैं…’, न घर बचा न कोई ठोर ठिकाना, 60 साल के बुजुर्ग को 10 साल बाद मिला तलाक

13

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 60 साल के बजुर्ग को 10 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक मिला. उनका कहना था कि पत्नी शराब पीकर उन्हें पीटती थी, बच्चे जासूसी करते थे. टॉर्चर देकर भी तसल्ली न मिली तो सभी ने उन्हें घर से निकाल दिया. साल 2015 से वो बीवी से तलाक मांग रहे थे. लेकिन अब जाकर जिला कोर्ट ने उनकी तलाक की याचिका पर फैसला सुनाया है.

बुजुर्ग का कहना था कि पत्नी ने उन पर नशे में मारपीट करने के आरोप लगा कर घर से निकाल दिया था. इसके बाद जासूसी भी करवाती थी, जिससे तंग आ कर कोर्ट में तलाक की मांग की थी. आरोप लगाया कि उनकी बच्चियों और पत्नी ने 10 साल पहले घर से निकाल दिया था.

घर पर कर किया कब्जा

काउंसलिंग के दौरान काउंसलर शैली अवस्थी से बताया कि बुजुर्ग की पत्नी और बेटियां उनके साथ मारपीट करती थीं, दामाद से जासूसी भी करवाती थीं. 10 साल पहले घर से भी निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ अलग रहते हैं. जबकि 3 बेटियों, दामाद और पत्नी ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है.

हाइकोर्ट ने दिया निर्देश

कुछ दिन पहले इंदौर की रुचि और हैदराबाद के रवि ने तलाक के लिए 2015 में परिवार न्यायालय में केस लगाया था. तीन साल सुनवाई बाद कोर्ट ने अगस्त 2018 में उनकी अर्जी खारिज करते हुए तलाक देने से इंकार कर दिया. इस पर दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की. इसकी सुनवाई के 7 साल बाद हाईकोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए न सिर्फ फैमिली कोर्ट के फैसले को गलत ठहराया, बल्कि उनके विवाह को भी खत्म कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.