Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप...

Noida Double Death Case: वैलेंटाइन डे पर कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, मर्डर या सुसाइड?

38

वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सेक्टर-107 के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों के शव कार की आगे की सीट पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे. दोनों को गोली लगी थी. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-107 के पास सड़क किनारे एक कार काफी देर से खड़ी देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. जब एक राहगीर ने कार के अंदर झांककर देखा तो सामने की सीट पर एक युवक और युवती खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए. यह दृश्य देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था. वहीं युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-58 क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात भी कही जा रही है.

क्या बोले एसपी?

एसीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. संभावना है कि दोनों ने एक-दूसरे को गोली मारकर आत्महत्या की हो, हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं घटना के पीछे कोई अन्य कारण या तीसरे व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है.

मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने कार और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है और उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. अधिकारी प्रेम संबंध, पारिवारिक परिस्थितियों और मोबाइल कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.