Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप...

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 3 जवानों समेत 4 की मौत

34

धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है.

खड़े ट्रक से टकराई कार

यह हादसा एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक सिविलियन शामिल है. एक जवान घायल है, जिसका प्राथमिक इलाज धमतरी जिला अस्पताल में करने के बाद बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया है.

मृतकों के नाम

  • मुकेश कुमार (हेड कास्टेबल) की मौत
  • उमेंद्र सिंह (एसआई) की मौत
  • राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल) की मौत
  • हीरालाल नागर सिविलियन ड्राइवर की मौत

घायल का नाम

अभिमान राय (कोबरा बटालियन) घायल, रायपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही आला अफसर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे. धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर कोबरा बटालियन के जवान छुट्टी पर जा रहे थे. खपरी बायपास के पास जवानों की गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई. तीन जवान और ड्राइवर की मौत हुई है. एक जवान घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. जवानों के शव ससम्मान उनके गृहग्राम पहुंचाया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि रोड साइड में ट्रक खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी.

वहीं धमतरी महापौर रामू रोहरा ने घायल जवान से मुलाकात की और गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर घायल जवान अभिमान राय से की बात करवाई.

सीएम साय ने घटना पर जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने धमतरी सड़क हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवान के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.