Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

श्रेयस अय्यर को मिल सकता है बड़ा इनाम, BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बनाया ऐसा करने का प्लान

25

कुछ खिलाड़ी होते हैं जिनका नाम होता है. और, कुछ वो होते हैं, जिनका नाम तो नहीं होता पर काम बोलता रहता है. श्रेयस अय्यर इसी दूसरी कैटेगरी के खिलाड़ी है. विराट-रोहित जैसे बड़े नामों के बीच भले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनका नाम उतना नहीं गूंज रहा लेकिन उनके अपने बल्ले के जोर पर वो टूर्नामेंट के टॉप रनवीरों में शामिल हैं. अय्यर को उनके उसी प्रदर्शन का चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इनाम मिल सकता है. खबर है कि BCCI चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू करेगी, जिसमें फिर से श्रेयस अय्यर की एंट्री हो सकती है.

अय्यर की होगी नए कॉन्ट्रेक्ट में वापसी!

तो क्या अभी तक श्रेयस अय्यऱ BCCI की सालाना कॉन्ट्रेक्ट प्लेयर लिस्ट से बाहर थे? जी हां, वो बाहर थे क्योंकि पिछले साल BCCI ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी पाते हुए एक्शन लिया था. उन्होंने घरेलू क्रिकेट ना खेलकर BCCI का नियम तोड़ा था. लेकिन, अब कहानी बदल चुकी है. श्रेयस अय्यर ने ना सिर्फ उस घटना से सबक लिया है बल्कि खुद में पहले से कहीं ज्यादा मैच्योरिटी भी लेकर आए हैं.

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर फैसले लेगा BCCI

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खिलाड़ियों के सालाना करार को रिन्यू करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वो इस ICC टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की समीक्षा करना चाहती थी. नए कॉन्ट्रेक्ट में खिलाड़ियों के ग्रेड को लेकर फैसला उनके तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन के आधार पर होगा. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि BCCI ग्रेड ए प्लस की भी समीक्षा करेगी , जिसमें अभी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं.

रोहित-विराट होंगे टॉप ग्रेड से बाहर?

रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में रोहित-विराट और जडेजा की जगह खतरे में है. इन तीनों को टॉप ग्रेड यानी ग्रेड ए प्लस से बाहर किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि BCCI वहां सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को तरजीह देने की सोच रही है, जो तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं. रोहित, विराट और जडेजा तीनों ही T20 फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं. वहीं टेस्ट सीजन में भी उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के साथ इनके पोजिशन की सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में बचने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.