Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वो... अद्भुत नजारा! खजुराहो में जब भरतनाट्यम से मंच पर उतरा 'चक्रव्यूह', अभिमन्यु के युद्ध ने दर्शकों के र... Jabalpur News: नशे में धुत रईसजादे की कार का तांडव, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों को रौंदा PM Modi Speech: 'फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी का करारा ... Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर Delhi Special Cell Operation: देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी BCCI Big Announcement: जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई The Kerala Story 2: विपुल शाह की फिल्म पर भड़के अनुराग कश्यप, बताया 'बकवास प्रोपेगैंडा' Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ...

‘आजा, कॉलगर्ल बुलाई है…’, अपने ही दोस्त को लालच देकर बुलाया, फिर चार युवकों ने उसी से किया कुकर्म, हत्या कर फेंक दी लाश

14

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 साल के किशोर की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 5 मार्च को किशोर की हत्या उसी के चार दोस्तों ने कर दी थी. फिर लाश को कुएं में जाकर फेंक दिया. इसके बाद केस को उलझाने के लिए किशोर के घर वालों को फिरौती का मैसेज भेजा. लिखा- अगर अपने बेटे को जिंदा देखना चाहते हो तो हमें 10 लाख रुपये भेजो.

किशोर के दोस्त वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित परिवार को यह दिखाने की कोशिश करते रहे कि वो उनकी मदद कर रहे हैं, लेकिन नौसिखिए होने की वजह से खुद ही जाल में फंस गए. मामला कानपुर के मकनपुर गांव का है. यहां रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के 11 बच्चे हैं. सबसे छोटा बेटा 13 साल का था. उसे जिम जाने का शौक था. बुधवार शाम को भी वो अपने जिम गया लेकिन वापस नहीं लौटा.

जब देर रात तक किशोर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने लड़के के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया. उसके बाद एक्सप्रेसवे के किनारे एक कुएं से लड़के का शव बरामद कर लिया.

सीसीटीवी की जांच के पुलिस को पता चला कि जिम के बाद किशोर अपने चार दोस्तों के साथ बाइक पर गया था. वहीं, चारों दोस्त पूरे समय परिवार के साथ थे और किशोर को ढूंढने का नाटक कर रहे थे. जब पीड़ित के भाई के पास फिरौती के लिए मैसेज आया तो परिवार ने मैसेज नहीं देखा, क्योंकि वो उसे ढूंढने में व्यस्त थे. इस पर चारों दोस्तों ने परिजनों से कहा कि मोबाइल चेक करिए कहीं फिरौती का मैसेज तो नहीं आया है. जब किशोर के परिजनों ने मोबाइल देखा तो सही में दस लाख रुपए फिरौती का मैसेज आया हुआ था.

कार्ल गर्ल बुलाने की कही बात

इसके बाद परिजनों को मृतक के दोस्तों पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार जब उन्होंने मृतक के दोस्त हुसैनी, अनफ और अवशाद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछा तो उन्होंने हत्या की बात को कबूला. बताया- हमने पहले उसे यह कहकर एक खंडहर में बुलाया कि हम लोगों ने एक कॉल गर्ल बुलाई है. किशोर मान गया. वो जब हमारे यहां पहुंचा तो देखा कि एक रस्सी पड़ी है. उसने रस्सी के बारे में पूछा तो हमने बताया कि हम कॉल गर्ल को रस्सी से बांधकर फिल्मी स्टाइल में उससे संबंध बनाएंगे. लेकिन कुछ देर बाद हमने उसी रस्सी से किशोर को बांध दिया. उसके साथ कुकर्म किया. फिर रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला. शव को कुएं में फेंक दिया. हमें डर था कि वो कुकर्म वाली बात सभी को बता देगा, इसलिए उसे मार डालना हमारी मजबूरी थी.

चौथे आरोपी की तलाश जारी

मृतक का मोबाइल भी आरोपी हुसैनी के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस अब चौथे दोस्त की तलाश कर रही है. पुलिस ने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. उधर बेटे की हत्या से परिवार सदमे में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.