Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

रेलवे कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर! उछलकर 300 रुपए के पार पहुंचे शेयर

43

नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड कंपनी के शेयरों में रॉकेट सी तेजी आ गई है. रेल कंपनी का शेयर बुधवार को हाई 351.55 रुपए पर चले गए. अभी 1 बजे के आस-पास तक कंपनी का शेयर 3.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 337.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी के शेयरों में इतनी उछाल का कारण एक बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से आया है. रेल विकास निगम लिमिटेड ने अनाउंस किया है कि उसे हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (HPSEBL) से 729.82 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है.

24 महीने में प्रोजेक्ट होगा पूरा

रेल विकास निगम लिमिटेड को मिले इस प्रोजेक्ट में हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल जोन में डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट का काम है. इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है. 21 फरवरी को कंपनी साउथ वेस्टर्न रेलवे के एक प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर (L1) के रूप में उभरी थी. वहीं 18 फरवरी को 554 करोड़ रुपए के एक ज्वाइंट वेंचर प्रोजेक्ट के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला था. यह काम बेंगलुरु सबर्बन रेल प्रोजेक्ट (BSRP) के लिए था.

5 साल में 1700% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर पिछले 5 साल में 1700 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए हैं. रेल कंपनी का शेयर 6 मार्च 2020 को 18.95 रुपये पर थे. रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 5 मार्च 2025 को 351.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं. वहीं पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 980 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिली है. रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 5 मार्च 2021 को 31.55 रुपए पर थे. पिछले 3 साल में शेयरों में 1050 प्रतिशत का उछाल आया है. शेयर का 52 वीक हाई 647.00 रुपए है और 52 हफ्ते का लो लेवल 213.00 रुपए है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.