Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस होली पर पहनें फ्लोरल स्टाइल लहंगा, लोगों की नजरें नहीं हटेंगी

27

होली का त्योहार आने वाला है. इस बार 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. फरवरी का महीना शुरू होते ही लोगों को होली का इंतजार होता है. लेकिन रंगों के इस त्योहार में महिलाएं ट्रेडिशनल लुक को कैरी करना ज्यादा अच्छा लगता है. ऐसे में आप इस होली अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं.इस बार आप होली पर लहंगा चोली ट्राई कर सकती हैं. अगर आप होली के शाम लहंगा-चोली पहनने वाली हैं, तो इस बार आप किसी अलग डिजाइन के बजाय फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा-चोली ट्राई कर सकती हैं. यहां हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री के कुछ फूलों की डिजाइन वाले लहंगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप होली के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं.

रेड फ्लोरल ड्रेस

होली पर आप कैटरीना कैफ की तरह रेड फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहन सकती हैं. उनके लहंगे के ब्लाउज़ में राउंड नेकलाइन और फुल स्लीव्स की डिटेलिंग है. एक्ट्रेस ने पन्ना मेड ड्रापडाउन इयरिंग्स पहने है. कैट ने न्यूड टोन मेकअप के साथ ग्लिटरी आइशैडो, बेसिक आईलाइनर और पिंक लिप्स और बालों को स्लीक लुक दिया है.

व्हाइट फ्लोरल लहंगा

लुक को थोड़ा डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो तारा सुतारिया से इंस्पायर हो सकती हैं. उन्होंने सफेद फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना है. उनके ब्लाउज में प्लंजिंग वी-नेकलाइन दी गई है. इसे उन्होंने हरे रंग के फ्लोरल प्रिंट फ्लेयर्ड नेट स्कर्ट के साथ पेयर किया है. तारा नेपन्ने से सजे डायमंड चोकर नेकलेस, हाथों में चूड़ियां और मांग टीके से लुक को डिफरेंट बनाया है.

पिंक फ्लोरल लहंगा

अगर आपको पिंक कलर पसंद है तो इसमें भी आपके पास कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान के इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं. उन्होंने पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा पहना. लहंगे की स्कर्ट और ब्लाउज को पीले और गुलाबी रंग के फूलों से सजाया गया है.सारा अली खान ने इस लुक को पारंपरिक डायमंड चोकर, अंगूठी और कंगन के साथ पूरा किया. उनका मेकअप भी धूसर गुलाबी अंडरटोन में था, जिसमें मैट बेस, स्मोकी आईज और पिंक लिप शेड हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.