Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 27 तोते, करवाया गया मेडिकल… फिर मिली आजादी; गजब है ये कहानी

16

मध्य प्रदेश के खंडवा से अनोखी खबर सामने आई है. यहां दो युवकों ने 27 तोतों को पकड़ा फिर उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया. जैसे की यह बात फॉरेस्ट की टीम तक पहुंची तो दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए तोते गुलाब के छल्ले वाले तोते थे, जिन्हें पकड़ना, खरीदना-बेचना और पिंजरे में बंद करके रखना भी अपराध है. कोर्ट में तोतों को भी लााया गया. दोनों तस्करों को जेल भेजा गया फिर 48 घंटे बाद तोतों को आजाद किया गया. उससे पहले उनका मेडिकल भी करवाया गया.

जानकारी के मुताबिक, गुलाब के छल्ले वाले तोतों (रेड रोज पैरा किट) की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया था, आरोपियों ने कालजाखेड़ी इलाके में लगे नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर 27 तोतों को पकड़ा था, आरोपी एक तोता महज 25 से 30 रुपए में बेचते थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है.

स्पेशल कोर्ट में पेश किया

वन विभाग की टीम ने 27 तोतों की रविवार के दिन स्पेशल कोर्ट में पेशी कराई थी, पेशी का मुख्य उद्देश्य अपराध में बरामद किए गए परिंदों की बरामदगी कोर्ट को दिखाना था. रविवार का दिन था इसलिए सीजेएम कोर्ट बंद थी, स्पेशल कोर्ट में बैठे जज ने तोतों को देखकर आरोपियों (भीमा मोंगिा और सोनू कहार) को जेल भेज दिया. कोर्ट में दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा परिंदों को पकड़ने से तौबा की,

टमाटर, ककड़ी और मिर्च खिलाई

तोते दो दिनों से पिंजरे में कैद थे, वन अधिकारी उन्हें कार्यालय में रखकर टमाटर, ककड़ी और मिर्च खिलाकर देखभाल कर रहे थे, सोमवार को सीजेएम कोर्ट में तोतों से आजादी को लेकर फैसला हुआ. फैसले के बाद शाम 5 बजे तोतों को शहर से बाहर एक खेत पर ले जाया गया, जहां उन्हें खुली हवा में छोड़ दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.