Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नवजन्मे बच्चे को बेचने व खरीद करने का मामला जान उड़ जाएंगे होश, डॉक्टर सहित 6 नामजद

28

बंगा : थाना सिटी बंगा पुलिस द्वारा नवजन्मे बच्चे को बेचने एंव खरीद करने के लगे दोषों तहत बंगा के निजी अस्पताल के डाक्टर सहित 6 लोगो को नामजद कर मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सीनियर पुलिस कप्तान शहीद भगत सिंह नगर को दी अपनी शिकायत में सुखविंद्र कौर पुत्री सुच्चा राम निवासी गणेशपुर भारटा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने बताया कि वह 2 बहनें और 2 भाई है कि उसके छोटे भाई का नाम हरजिंदर सिंह है जिसकी शादी परमिंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी टूटो मजारा के साथ वर्ष 2021 में हुई थी।

उसने बताया कि शादी के पश्चात परमिंदर का भाई राजवीर और भाभी पूजा परमिंदर कौर को भड़काते रहे कि वह घर में लड़ाई झगड़ा करें, और परमिंदर को अपने पति से तलाक लेने के लिए उत्साहित करते थे एंव तलाक के बदले 7 लाख रुपए लेने की मांग करना चाहते थे जिस से तंग होकर परमिंदर कौर ने आपने भाई और भाभी एंव मां सुरिन्द्र कौर पर सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर पास एक शिकायत दी।

उसने बताया अक्टूबर 2021 में उसकी भाभी परमिंदर ने बताया कि वह गर्भवती है और एक दिन उसकी मां सुरिन्द्र कौर, भाई राजवीर सिंह और भाभी पूजा पिता बलविंदर सिंह, बहन मनजीत कौर उर्फ वीनूं और उसका पति जतिन्द्र सिंह उर्फ जतिन गांव टूटो माजरा की पंचायत समेत उनके घर आए । उसने बताया जब वह पेशी दौरान चब्बेवाल गए तो पता चला कि परमिंदर कौर ने एक लड़के को जन्म दिया है, जिसकी खबर उनके परिवार को कोई नहीं दी गई। उसके बाद परमिंदर कौर ने एक शिकायत उसकी माता बलवीर कौर और भाई हरजिन्दर सिंह खिलाफ दी जिस पर माहलपुर पुलिस ने 498 ए तहत उन पर मामला दर्ज कर लिया।

उसने बताया कि जून 2023 में उनको पता चला कि परमिंदर कौर ने एक बच्चे को नही बल्कि 2 जोड़े बच्चों को जन्म दिया है  जिस संबंधी उनकी माता बलवीर कौर द्वारा एक शिकायत डी.एस.पी. गढ़शंकर को दी जिसमें उन्होंने बताया कि उनको अपने एक ही लड़के का पता है जब कि दूसरे लड़के के बारे में कुछ भी पता नही लग रहा और एक लड़के को उक्त निजी अस्पताल के डाक्टर की मिलीभगत के साथ और एक सोची समझी साजिश के तहत कुलजीत कौर उर्फ बोबी पत्नी सुदर्शन कुमार निवासी माहलपुर जरिए रविन्द्र सिंह पुत्र सरवन सिंह, सुरजीत कौर पत्नी रविन्द्र सिंह निवासी भटोलिया थाना हरियाणा जिला होशियारपुर को पैसे लेकर बेच दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.