Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

उज्जैन – कोटा रोड़ पर चलती कार में अचानक लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जानउज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन-कोटा मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गए। यह घटना इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर घोंसला पुलिस चौकी के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार में आग की लपटें और लोग आग बुझाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगर की ओर से आ रही कार जैसे ही घोंसला पुलिस चौकी के पास पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कार की पूरी बॉडी में आग लग गई और कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग गाड़ी से बाहर कूदने में सफल रहे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। PunjabKesariशुरुआती जांच में आग लगने का कारण कार में कूलेंट की कमी बताई जा रही है, जो इंजन के गर्म होने के कारण आग का कारण बनी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

13

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन-कोटा मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गए। यह घटना इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर घोंसला पुलिस चौकी के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार में आग की लपटें और लोग आग बुझाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगर की ओर से आ रही कार जैसे ही घोंसला पुलिस चौकी के पास पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कार की पूरी बॉडी में आग लग गई और कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग गाड़ी से बाहर कूदने में सफल रहे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण कार में कूलेंट की कमी बताई जा रही है, जो इंजन के गर्म होने के कारण आग का कारण बनी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.