Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ...

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू से हड़कंप, वाशिम के खेर्डा गांव में हजारों मुर्गियों की मौत! जारी हुआ अलर्ट

31

महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. यहां कारंजा तालुका के खेर्डा (जिरापुरे) गांव के एक पोल्ट्री फार्म में 8,000 में से 6,831 मुर्गियों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. 27 फरवरी को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यह मौतें बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

20 से 25 फरवरी के बीच पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत हो रही थी. मृत मुर्गियों के सैंपल अकोला की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे. इसके बाद पुणे स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और भोपाल की प्रयोगशाला में भी विस्तृत जांच हुई.27 फरवरी को रिपोर्ट में H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई.

मुर्गियों को किया जाएगा नष्ट

रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज करने का अभियान तेज कर दिया गया है. प्रशासन बची हुई मुर्गियों को खत्म करने में लगा हुआ है. रिपोर्ट के बाद पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों की आवाजाही और बिक्री पर रोक लगा दी गई है. हर तालुका में तहसीलदार की निगरानी में विशेष समितियां गठित की गई हैं. कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बर्ड फ्लू के प्रसार के खिलाफ निवारक उपायों को लागू करने का आदेश जारी किया था.

तेजी से बढ़ रहा है बर्ड फ्लू

इस वायरस ने पिछले दो सालों में दुनिया के कई देशों में लाखों पक्षियों का सफाया किया है और सिर्फ पक्षी ही नहीं, कई जानवरों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है जिनमें ऊदबिलाव, सील, हार्बर पोर्पस और लोमड़ी आदि शामिल हैं.

संक्रमित पक्षियों के पास रहने से यह बीमारी तेजी से फैलती है. बर्ड फ्लू जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है. संक्रमित पक्षियों या उनकी गंदगी के डायरेक्टर कॉन्टैक्ट में आने से इंसानों में भी तेजी से फैलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.