Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

आज शाम आसमान में ग्रहों की परेड… एक साथ दिखाई देंगे शनि, बुध, नेप्च्यून, शुक्र, गुरु, यूरेनस और मंगल

35

भोपाल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी की शाम शहर के खगोल प्रेमियों के लिए खास रहेगी। क्योंकि इस दौरान आकाश में सात ग्रह मौजूद रहेंगे, जिसे सोशल मीडिया पर ग्रहों की परेड कहा जा रहा है। हालांकि, यह परेड सीधी कतार में नहीं होगी, बल्कि ग्रह आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बिखरे दिखाई देंगे।

विज्ञान प्रसारक और नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के समय जब पश्चिम दिशा में सूर्य डूबेगा, उसी के साथ शनि (सैटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी अस्त होंगे।

इनसे ऊपर चमकता हुआ शुक्र (वीनस) नजर आएगा। इसके अलावा, ठीक सिर के ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस मौजूद रहेंगे, जबकि इनके पूर्व में लाल ग्रह मंगल (मार्स) दिखाई देगा।

कुछ वर्षों में बनता है ऐसा संयोग

सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसे दुर्लभ घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खगोलीय संयोग हर कुछ वर्षों में बनता रहता है। उदाहरण के लिए जनवरी 2016 और अगस्त 2022 में चार ग्रह दिखे थे। जुलाई 2022 में पांच ग्रह दिखाई दिए थे।

अगली ‘ग्रह परेड’ अगस्त 2025 और अक्टूबर 2028 में होगी, जब चार और पांच ग्रह देखे जा सकेंगे। हालांकि, यह संयोग इस बार शाम के समय बन रहा है, जिससे इसे आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए इस खास खगोलीय नजारें का आनंद लें और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाएं।

कितने ग्रह देख सकेंगे उपकरण से

सारिका के अनुसार, मंगल, बृहस्पति और शुक्र को तो बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन बुध और शनि सूर्य की रोशनी में छिपे होने के कारण आसानी से नहीं दिखेंगे। वहीं, नेप्च्यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है। इस तरह, आम लोगों को सिर्फ तीन ग्रह ही साफ दिखाई देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.