Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

सड़क से जा रही थी लड़की, दबंगों ने दबोचा; चिल्लाती रही पर…बचाने गए घरवालों को भी पीटा

28

उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले में हिन्दू युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती के भाई और पिता पर जानलेवा हमला भी किया गया है. पुलिस ने इस मामले में 4 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने के साथ-साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है. चारो आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं.

यह घटना सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके के एक गांव की है. यहां की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने छेड़छाड़ की. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया. काफी चिल्लाने के बाद पीड़ित युवती किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली और सीधे घर आ गई.

पीड़िता के पिता और भाई पर जानलेवा हमला

घर पहुंची युवती ने अपने पिता और भाई को अपने साथ हुई इस घटना की जानाकरी दी. युवती के भाई और पिता ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पीड़ित युवती के पिता और भाई पर कातिलाना हमला कर दिया. इसमें दोनो पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं. पिता-पुत्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर सलमान, नौशाद, वारिश और मुर्सलीन नाम के चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है. उन्हें जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.