Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

Punjab में Immigration कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ 201 कंपनियों पर दबिश

40

पंजाब के मोहाली में इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन होने की सूचना है। बताया जा  रहा है कि स्थानीय पुलिस ने मोहाली में  कुल 201 इमिग्रेशन कंपनियों पर दबिश दी है तथा चेकिंग की है। वहीं जांच दौरान तीन कंपनियां बिना किसी लाइसेंस के चलती पाई गई,  जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों  को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  वहीं इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी इस तरीके से चलाई जाने वाली  इमीग्रेशन को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि अमरीका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के बाद राज्य में इमीग्रेशन कंपनियां निशाने पर हैं  तथा एक के  बाद एक इमीग्रेशन कंपनी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही हैं। इस बारे जानकारी  देते एस.पी. सिटी हरवीर सिंह अटवाल और एस.पी.  रूरल   मनप्रीत सिंह  ने  बताया कि भारतीयों  के डिपोर्ट होने  के बाद पूरे  जिले में  चैकिंग अभियान  चलाया  गया है,  जिसके  तहत  आज  201 कंपनियों का  निरीक्षण  किया गया।  इस  दौरान रिचमंड  कंसल्टैंट फेज  3 बी 2 पर   एक्शन हुआ  है। जबकि  थाना फेज  1 में दीपक कुमार निवासाी जैतो व विक्रम सिंह  के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.