Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

बागेश्वर धाम आए 5 साल के बच्चे ने निगल लिया 1 रुपए का सिक्का, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

46

छतरपुर। मुंबई से बागेश्वर धाम दर्शन करने आए एक जोशी परिवार के 5 साल के बच्चे ने खेल-खेल में एक रुपए का सिक्का निगल लिया था, जिसे जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बड़ी ही सूझ – बूझ से निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार बोरीबली मुंबई से छतरपुर जिले के तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम दर्शन करने कपिल जोशी अपनी पत्नी और अपने 5 साल के बच्चे श्याम जोशी के साथ आए हुए थे।

जहां पर खेल-खेल में 5 साल के श्याम जोशी ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया जो बच्चे के गले में जा फंसा, जिसे परिजन तुरंत ही छतरपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर बागेश्वर धाम से अपनी ड्यूटी कर सीधे ही जिला अस्पताल पहुंचे सर्जन डॉक्टर मनोज चौधरी के द्वारा तीसरी मंजिल पर ओटी में सफलतापूर्वक बच्चे के गले में फंसे एक रुपये के सिक्के को निकाल दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.