Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, जारी हुई चेतावनी

12

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) ने बिजली बिलों के डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जो उपभोक्ता लंबे समय से बिलों की अदायगी नहीं कर रहे , उनके कनेक्शन काटने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।  मुख्य इंजिनियर (साऊथ जोन, पटियाला) आर. के.मित्तल ने कहा कि बिजली बोर्ड ने प्रदेश भर में विभिन्न टीमों का गठन किया है, जो बकाया बिलों की वसूली के साथ-साथ अवैध कनेक्शनों को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि डिफॉल्टर राशि की वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके तहत 4 डिवीजनों (खरड़, समराला, रूपनगर और आनंदपुर साहिब) के भीतर कुल 1210 कनेक्शनों तक पहुंच करते 340 (बकाया अदा करने वाले ) कनेक्शनों को काटने के अलावा इन सभी डिवीजनों से कुल 2.47 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई।

उन्होंने डिफाल्टर ग्राहकों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने जल्द ही अपने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया, तो उनके कनेक्शन बिना किसी नोटिस के तुरंत काट दिए जाएंगे। अधिकारी ने समय पर बिल भुगतान कर कार्रवाई से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी ग्राहक को बिल भुगतान करने में कोई परेशानी आ रही है तो वह अपने नजदीकी PSPCL के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिल भर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.