Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

क्या माता लक्ष्मी को सपने में देखने से होगी धन की प्राप्ति?

45

इंदौर। सपने में अगर आपको भगवान दिखते हैं तो वह कोई न कोई संकेत देते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनका दिखना आपके जीवन में धन के योग को प्रबल करता है। सपने में उनकी अवस्था भी आपके जीवन के प्रभाव को दिखाती है। माता लक्ष्मी का सपना भी धन लाभ के संकेत देता है।

ज्योतिष के अनुसार आपके सपने में माता लक्ष्मी आती हैं तो उसके कुछ जीवन में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कुछ इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आपको लाभ मिले। ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से समझिए ऐसे सपने के मतलब के बारे में।

सपने में माता लक्ष्मी को देखना देता है धन के संकेत

माता लक्ष्मी का आपको सपना आता है और वह आपको मुस्कराते हुए दिखाई देती हैं तो समझ जाना आपको धन का लाभ होने वाला है। यह माना जाता है कि घर में अगर प्रेम व सद्भाव की स्थिति होती है तो लक्ष्मी जी वहां रहती हैं। वह सपने में आकर आपको अपनी उपस्थिति दिखाती हैं।

माता लक्ष्मी कमल पर बैठकर मुस्कराते हुए दिखाई देती हैं तो समझ जाना यह एक सकारात्मक संकेत है। यह सपना आपकी किस्मत की चाबी है, जो ताले को खोलने वाला है। यह सपना इस बात का संकेत है कि आपको सफलता मिलने वाली है।

धन प्राप्ति के देता है संकेत

ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि माता लक्ष्मी आपको अगर सपने में दिखती हैं तो यह धन की प्राप्ति होने का संकेत है। यह माना जाता है कि आप पर माता लक्ष्मी की सीधी कृपा है और वह आपको सपने के जरिए आशीर्वाद दे रही हैं। यह सपना दिखाता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है और सीधे माता लक्ष्मी ही धन के रूप में आने वाली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.